कठुआ। कठुआ पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत रविवार को भुक्की बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर पल्ली मोड़ के नजदीक ट्रक संख्या पीबी13एएल-1764 को पुलिस ने जांच के लिए रोका। जांच के दौरान ट्रक से 40 किलो भुक्की बरामद की गई। मामले में तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान मो. इरमान निवासी मलेरकोटला जिला संगरूर पंजाब के रूप के की गई है। इस संदर्भ में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।