फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत में बीती रात,गोलीबारी से दिन में दहशत कायम

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। सोमवार की रात सीमा पर हुई गोलाबारी से पूरी रात लोग दहशत में रहे। अधिकतर लोगों ने इस सर्दी की रात जाग कर बिताई। इसके साथ ही सीमा सुरक्षा बल के जवानों की चौकसी की सराहना भी की।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब आठ बजे अरनिया सेक्टर में पोस्ट पर फायरिंग की। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। गोलीबारी को लेकर सुरक्षा बल के जवान भी पूरी रात अलर्ट रहे। दूसरी तरफ क्षेत्र के निवासियों की पूरी रात दशहत में बीती। पहले से ही गोलाबारी का दंश झेल रहे लोगों ने रात को ही सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी शुरू कर दी मगर उसके बाद सीमा पर छाई खामोशी व वहां पर सुरक्षा बल की चौकसी के चलते लोग घरों में ही रहे। मंगलवार को दिन भर लोगों में दहशत जरूर रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें