अखनूर। कस्बे के मेन रोड पर छात्रों के एक गुट ने एक छात्र पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने दो छात्रों को गिफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार कस्बे के मेन रोड एसबीई बैंक के पास बाइक पर घर जा रहे 11वीं कक्षा के छात्र मनदीप थापा पर पीछे से कार सवार युवकों ने उसे रोक करतेजधार हथियार से हमला कर दिया। युवक के सिर और पीठ पर हमला किया गया है। हमलावरों की संख्या चार के करीब थी। वह भी चारों छात्र ही बताए जा रहे हैं। घायल छात्र को उप जिला अस्पताल में दाखिल किया गया। बजाया जाता है कि सोमवार को दोनों पक्षों में लड़ाई भी हुई थी। पुलिस ने मामल दर्ज करके दो छात्रों को गिफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी शिवदेव सिंह ने बताया अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो