उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर बलीनाला इलाके में रविवार सुबह कार व ट्रक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी अनुसार सुबह करीब दस बजे जम्मू से भद्रवाह की तरफ जा रही कार की सामने से आ रहे ट्रक के साथ टक्कर हो गई। इसमें कार में सवार इम्तियाज मलिक, एका व वाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने वाहनों की व्यवस्था कर जिला अस्पताल पहुंचाया।