जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने रामबन जिले में हुए सड़क हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा व पार्टी के अन्य नेताओं में सज्जाद अहमद किचलू, खालिद नजीब सोहरावर्दी, डॉ. चमन लाल भगत, सज्जाद शाहीन ने भी रामबन हादसे पर दुख प्रकट किया है। ब्यूरो