फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियों में घूम कर की भाजपा को वोट न देने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/बिलावर। पीएचई सीपी वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को उग्र रुख अपना लिया। कठुआ में जहां वर्कर्स ने वार्ड-वार्ड जाकर रैली निकाली और भाजपा को वोट न देने की अपील की। वहीं बिलावर के बाला सुंदरी में वर्कर्स ने पानी की सप्लाई बंद कर दी। वर्कर्स ने कहा कि मौजूदा समय में भी उनकी मांगों पर गौर न करने की नीति के कारण उन्होंने ऐसा कदम उठाया है।
विज्ञापन

शहर में पीएचई सीपी वर्कर्स का नेतृत्व कर रहे शिव नारायाण सिंह अपने बाकी साथियों के साथ हर वार्ड में गए और लोगों से भाजपा को वोट न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने उन्हें सत्ता में आने पर उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन साल से ज्यादा समय तक सत्ता में रहने के बाद भी उनकी एक भी मांग को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं से विधानसभा के चुनाव के दौरान सत्ता में आने पर 15 दिन के भीतर हर मांग पूरी करने का आश्वासन दिया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस दौरान उन्होंने दो बार हड़ताल भी की और तब भी इसी प्रकार के दावे और आश्वासन मिले थे। लेकिन चार साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया गया । उन्होंने कहा कि यह पार्टी चुनाव के समय रंग बदल लेती है और जीत के बाद इनके सुर बदल जाते हैं ऐसे में इनके उम्मीदवारों को वोट देकर अपने वार्ड का विकास रोकने जैसा होगा।
उधर, बिलावर में पीएचई आईटीआई और सीपी वर्कर्स ने भीनी पुल के समीप प्रदर्शन किया और माता बाला सुंदरी की ओर जाने वाली पानी की सप्लाई को बंद कर दिया। उन्होंने स्टेशन पर ताला जड़ दिया और सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त किया। पीएचई आईटीआई ट्रेंड सीपी वर्कर्स बिलावर के प्रधान बीरबल जलमेरिया ने कहा कि वह पिछले कई दिनों से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और आज तक सरकार ने इस विषय में कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि आने वाले निकाय और पंचायती चुनाव में वे अपने परिवार के साथ चुनाव का बहिष्कार करेंगे और वोट नहीं डालेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 10 अक्तूबर तक सरकार ने उनकी मांग की मांगों को पूरा नहीं किया तो वह माता सुकराला की तरफ जाने वाली पानी की सप्लाई को भी बंद कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें