फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण अभियान के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पैंथर्स पार्टी के पदाधिकारियों ने राज्यपाल से रियासत में अतिक्रमण करने वाले पूर्व मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। गरीब रेहड़ी-फड़ी वालों को तंग करने के बजाय रसूखदारों लोगों द्वारा स्टेट और वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया। पैंसर्थ नेताओं ने कहा कि रोशनी एक्ट के तहत भूमि माफिया को लाभ दिया गया है।
विज्ञापन

पार्टी चेयरमैन हर्ष देव सिंह ने कहा कि हमें नए राज्यपाल से पूरी उम्मीद है कि वह इस गंभीर मुद्दे पर काम करेंगे। सरकारी भूमि पर पूर्व मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने मिलीभगत से अतिक्रमण किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरटीए के तहत मिली जानकारी में भाजपा के विधायक की ओर से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का खुलासा हुआ है। प्रदर्शन में यशपाल कुंडल, राजेश पडगोत्रा, गगन प्रताप, खजूर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें