जम्मू। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में हुई 63वीं नेशनल स्पीड बॉल प्रतियोगिता में राज्य की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने में कामयाबी हासिल की। 16 से 19 जनवरी तक हुई प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग के सिंगल मुकाबले में सूर्यांश ने स्वर्ण पदक जीता। डबल्स में आर्यन और परमजीत की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया। सोलो वर्ग में गुरमनजीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। लड़कियों के वर्ग में उदिति ने स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की। वहीं मंथन पंडोह ने रजत पदक जीता। जेएंडके स्पोर्ट्स स्पीड बॉल एसोसिएशन ने रविवार को 63वीं नेशनल स्पीड बॉल प्रतियोगिता में पदक जीतकर वापिस आई टीम का शानदार स्वगत किया और पदक विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।