फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में कार की टक् कर से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला के पलाह मोड़ हाइवे पर कार की टक्कर से दो गुज्जर युवकों की मौत हो गई। वहीं कार सवार दंपति घायल हो गए। जिन्हें उपचार दे कर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। रविवार दोपहर को दयानी के समीप पलाह मोड़ में हाईवे को पार कर रहे दो गुज्जर युवकों को गुरदासपुर से जम्मू की ओर आ रही कार (पीवी06वी-4546) ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के अनुसार दोनों मृतक भाई हैं। उनकी पहचान बाबर खान (18) और फिरोज खान (19) पुत्र युनुस खान निवासी पलाह मोड (सांबा) के रूप में हुई है। वहीं कार दंपति की पहचान राकेश महाजन पुत्र कुलदीप राज और उन की पत्नी रिंपी महाजन निवासी गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई। उन्हें जिला अस्पताल सांबा में प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें