फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल के मोर्टारों ने पाकिस्तान में मचाई तबाही

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। चिकननेक क्षेत्र में मुंह की खाने के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रविवार को दिन भर पाकिस्तान शांत रहा। शुक्रवार रात को सीमा सुरक्षा बल की ओर से कानाचक्क सेक्टर में पाकिस्तान पर ताबड़तोड़ मोर्टार दाग कर उसेे भारी नुकसान पहुंचाया। जिसके बाद से पाकिस्तान के मोर्टार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खामोश हो गए। पाकिस्तान की ओर से पिछले चार दिनों से आरएस पुरा, अरनिया, बिशनाह, रामगढ़, हीरानगर में बीएसएफ की चौकियों के अलावा रिहायशी क्षेत्रों में गोले दागे जा रहे थे। जिसके चलते भारतीय क्षेत्र में ना सिर्फ सीमा सुरक्षा बल के जवानों को शहादत देनी पड़ी बल्कि आम लोगों की इन गोलों की चपेट में आने से मौत हो गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घायल हो गए। हालांकि भारत की ओर से सीमा सुरक्षा बल के जवानों की ओर से पुरजोर जवाब दिया गया। लेकिन पाकिस्तान की हरकत पर विराम नहीं लगा। सीमा सुरक्षा बल को मजबूरी में पाकिस्तान की गोलाबारी का जवाब चिकननेक क्षेत्र में दिया। सीमा सुरक्षा बल की ओर से पाकिस्तान को सबक सिखाने के इरादे से मोर्टार बरसाए गए। जिसके चलते इस क्षेत्र में पाकिस्तान को बैक फुट पर आना पड़ा। कानाचक्क में भारतीय कार्यवाई के चलते ही पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें