फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरईटी शिक्षकों ने मांगी तबादला नीति

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। रहबर-ए-तालीम शिक्षकों ने सरकार से उनकी मांगों पर गौर करने को कहा है। रविवार को मांगों पर चर्चा करने के लिए ड्रीम लैंड पार्क में शिक्षकों की बैठक हुई। मांगों पर चर्चा करते हुए सरकार से उन्हें जल्द पूरा करने की मांग भी की। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। शिक्षकों ने मुख्य रूप से तबादला नीति लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष महेश कुमार और स्टेट कमेटी के मुख्य सलाहकार अरविंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों ने सरकार ने मानदेय में अस्थायी कार्यकाल के दौरन बढ़ोतरी कर 15 हजार रुपये करने, कोर्ट के आदेश के अनुसार तबादला नीति बनाने, एसएसए के तहत नियमित हुए शिक्षकों की वेतन विसंगतियों को दूर करने के साथ-साथ सभी नियमित हुए आरईटी शिक्षकों का एरियर जल्द देने की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि सरकार ने अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला किया है। ऐसे में रहबर-ए-तालीम शिक्षकों की मंागों पर भी गौर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पांच साल के अस्थायी कार्यकाल के दौरान उनके घर खर्च को ध्यान में रखते हुए मानदेय को बढ़ाया जाए। इसके साथ तबादला नीति बनाई जाए ताकि शिक्षक अपनी प्रतिभा और अपने अनुभव के साथ हर इलाके में शिक्षा की लौ जला सकें। बैठक में पवन कुमार, अनिल शर्मा, बलवीर भगत, गुलशन शर्मा, मदन शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें