रियासी। जिले में मंगलवार को कोरोना के 18 नए मामले मिले हैं, जिनमें से 16 यात्री हैं। वहीं, आठ और लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। मौजूदा समय में जिले में109 मामले शेष हैं। रियासी जिले के तहत मंगलवार को सिर्फ ब्लॉक माहौर से ही दो कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा अन्य का यात्री हैं। ब्लॉक रियासी, कटड़ा और पौनी से कोई भी संक्रमित मामला सामने नहीं आया है। जिा प्रशासन ने लोगों को कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने की अपील की है।