एसएसपी ने माता-पिता व अभिभावकों से की युवाओं को समझाने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा और विजयपुर से 18 लोगों को पकड़ा है, जो चिट्टा हॉटस्पॉट के पास घूमते पाए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेनाम तोश ने माता-पिता, अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के बुजुर्गों से अपील की है कि वे वरिष्ठ छात्रों और युवाओं को ज्ञात चिट्टा हॉटस्पॉट के पास घूमने से बचने के लिए कहें। क्योंकि, सांबा जिले में हेरोइन के संदिग्ध हॉटस्पॉट के आसपास पुलिस गश्त तेज कर दी गई है, और आवारा लोगों को पकड़ा जा रहा है।
पुलिस के अनुसार उनकी पहचान तारिक रशीद निवासी रामबन (अब सिद्दड़ा जम्मू), बलवान सिंह निवासी केवल डंगा उधमपुर, इरफान खान निवासी कलाली तहसील मंजाकोट राजोरी (अब जम्मू), वरुण शर्मा निवासी नानक नगर जम्मू, अमन गंडोत्रा निवासी जानीपुर जम्मू, मोहित मन्हास निवासी रामनगर उधमपुर (अब जम्मू), सौरव सिंह निवासी बसंतगढ़ उधमपुर (अब जम्मू), रोहित राणा निवासी आल्हा अरनिया, लाबा राम उर्फ रोहित सिंह निवासी अखनूर, बलबिंदर सिंह निवासी कठुआ, अभिनव डोगरा निवासी सरोर बाड़ी ब्राह्मणा, धीरज राणा निवासी बाड़ी ब्राह्मणा, सुमित शर्मा निवासी जख सांबा, विपिन शर्मा निवासी तारोर सांबा, सावेज खान निवासी उत्तर प्रदेश (अब जख सांबा), जतिंदर कुमार निवासी विजयपुर, दलीप कुमार उर्फ दीपा निवासी सुपवाल और रोमी मसीह निवासी विजयपुर के रूप में हुई है। सभी लोगों को बलोल खड्ड बाड़ी ब्राह्मणा और रख बरोटियां के चिट्टा हॉटस्पॉट के पास संदिग्ध रूप से घूमते हुए पकड़ा गया।