फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए ग्रामीण उतरे सड़क पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। गांव लगोटिया के ग्रामीणों ने गांव की मुख्य सड़क के जर्जर होने पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने रविवार को सड़क पर उतर कर प्रशासन के लिए खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही सड़क के जल्द निर्माण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव के कृष्ण लाल, थोडू राम, करतार चंद, तरसेम लाल, कुंती देवी, चंद्र शेखर आदि ने कहा कि गांव की बदहाल सड़क की हालत में सुधार करने के लिए भाजपा के विधायक व सांसद ने ध्यान नहीं दिया है। पांच वर्ष के दौरान गांव की सड़क की हालत में सुधार करने की मांग को नजर अंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि इसके चलते अभी तक भाजपा का कोई नेता नहीं आया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो देश की बेहतरी के लिए कार्य कर रहे हैं लेकिन भाजपा की टिकट पर चुनाव में जीत प्राप्त करने वाले पार्टी के नेता लोगों की सुध नहीं ले रहे। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत प्राप्त करने वाले ऐसे नेताओं को टिकट दिया जाना चाहिए जो लोगों की दिक्कतों का समाधान करने योग्य हों। ग्रामीणों का कहना है कि हमने तो भाजपा को वोट दिए लेकिन पार्टी नेताओं ने उन्हें क्या दिया सिर्फ झूठे आश्वासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें