फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल के सामने उठाया एसआरओ 63 का मसला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आल लद्दाख होटल एंड गेस्ट हाउस एसोसिएशन और आल लद्दाख टूर आपरेटर्स एसोसिएशन के सदस्य वीरवार को राज्यपाल से मिले। राजभवन में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से जीएसटी के प्रभाव को लेकर चर्चा की। कहा कि इससे लद्दाख में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। टूरिज्म एंड हास्पिटलिटी सेक्टर पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने राज्यपाल से एसआरओ 63 में संशोधन की गुजारिश की।
विज्ञापन

लद्दाख आटोनामस हिल डेवलपमेंट कौंसिल, लेह के सीईओ जम्यांग शेरिंग की अगुवाई में में मिले इस प्रतिनिधिमंडल कहा कि जैसा कि 1995 में घोषित किया गया था, लद्दाख में टूरिज्म सेक्टर को इंडस्ट्री का स्टेटस दिया जाए ताकि यह सेक्टर जीएसटी के स्टेट कंपोनेंट पर री-इंबर्समेंट का फायदा उठा सके। जीएसटी से संबंधित मामलों को छूट या री-इंबर्समेंट के लिए केंद्र सरकार को भेजा जा सके। साथ ही अभी तक लगाए गए ब्याज और जुर्माने का रिफंड हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें