फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी बंद रहेंगे कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। हालात सामान्य होने के बावजूद भी प्रशासन सोमवार को शहर के कालेजों को बंद रखेगा। जिला उपायुक्त रमेश कुमार के अनुसार हालात को सामान्य बनाए रखने के तहत कालेज बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू में कर्फ्यू और बंद की अफवाहों की जानकारी मिली है। लोगों से अपील की जाती है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने कोई कर्फ्यू लगाने की योजना नहीं बनाई है। स्कूलों में पढ़ाई रुटीन के तहत होगी।
विज्ञापन

वहीं, रविवार को बाजारों में रौनक रही। एहतियात के तौर पर संवेदनशील इलाकों में अभी कंटीले तार रखे गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए इन क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों और दूसरे सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन नियमित बैठक कर हालात पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें