फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बी आर कुंडल नेकां में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एवं पूर्व मंत्री, धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष बीआर कुंडल बुधवार को नेशनल कांफ्रेंस में शामिल हो गए।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेकां के अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में कुंडल ने नेकां का दामन थामा। इस अवसर पर अब्दुल्ला ने बीआर कुंडल का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। उन्होंने आशा प्रकट की कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहने और राज्य की अफसरशाही में उच्च पद पर रहने के कारण उन्हें जनता का पूरा समर्थन मिलेगा।
डा. अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य सियासी अस्थिरता के चरण से गुजर रहा हैं और कुछ साल से बेहतर शासन के अभाव मेें लोग नेकां की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से जनता के बातचीत करने और शांति बहाली के लिए दोगुने प्रयास करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआर कुंडल ने इस अवसर पर नेकों के नेतृत्व व नीतियों पर विश्वास प्रकट करते हुए कहा कि वह आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर नेकां के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा, अतिरिक्त महासचिव डा. शेख मुस्तफा कमाल, मोहम्मद शफी उड़ी, अब्दुल रहीम राथर, मियां अल्ताफ अहमद, अजय सडोत्रा, सुरजीत सिंह सलाथिया, अब्दुल गनी मलिक, मुस्तफा अहमद शाह बुखारी व सज्जाद किचलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें