फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पुलिस ने पीटा, माहौल गरमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे में बाइक रैली निकाल रहे कुछ युवकों को पुलिस ने पकड़ कर पिटाई कर दी, जिससे माहौल गरमा गया। युवाओं ने कस्बे के मुख्य चौक को बंद कर दिया। किसी भी वाहन को आने-जाने नहीं दिया गया। पुलिस की इस हरकत का व्यापार मंडल के सदस्यों ने विरोध किया।
विज्ञापन

सोमवार को युवाओं ने बाइक रैली निकाली थी। रैली सिडको क्षेत्र की ओर जा रहे थी। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी ने युवाओं को पकड़ कर मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद युवाओं में गुस्सा भड़क गया। सभी ने कस्बा के मुख्य चौक पर जाम लगा दिया। युवाओं का आरोप था कि वह शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की है। इस घटना की स्थानीय लोगों और व्यापार मंडल के सदस्यों में भी रोष बना रहा। युवाओं को समझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन युवकों में काफी रोष था। युवाओं का कहना था कि कश्मीर में युवक पत्थर मार कर सेना के खिलाफ नारेबाजी करते हैं, जबकि देश भक्त युवक को प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने कहा कि शांति पूर्वक प्रदर्शन को अब पुलिस उग्र बनाने को मजबूर कर रही है। बाद में पुलिस अधिकारियों ने युवाओं के साथ बैठक कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।

चौथे दिन भी यात्री वाहन बंद रहे
सोमवार को चौथे दिन भी सांबा में यात्री वाहन बंद रहे। हाईवे के साथ संपर्क मार्गाें पर भी लगभग वीरानी छाई रही। जरूरी काम के लिए जाने वाले लोग निजी वाहनों द्वारा ही अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए। डिवकॉम के आदेश के मुताबिक मंगलवार तक सभी शिक्षण स्थान बंद रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान मंगलवार तक बंद रहेंगें। ब्यूरो
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि
सांबा। कस्बे के युवाओं ने पुलवामा में हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। घगवाल कस्बा में भी युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें