सांबा। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की ओर से एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान जंगवीर सिंह ने की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कश्मीर सिंह व केशव दत्त शर्मा को जिला चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में सुरेश, अजय मगोत्रा, नृसिंह दयाल, सुभाष भगत, ओंकार पाधा, संजीव पाधा, संजय गुप्ता व रेवा सांब्याल आदि मौजूद रहे।