दस दिनों में पौने चौदह हजार भक्तों ने किए मां चंडी के दर्शन
रात में सफर करने की किसी को इजाजत नहीं, कई जगहों पर लगाए गए नाके
अमर उजाला ब्यूरो
किश्तवाड़। मचैल में श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। दर्शन करने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। दरबार खुलने से अब तक करीब दस दिनों में 13741 श्रद्धालुओं ने मां चंडी के दर्शन किए है।
किश्तवाड़ जिले में तैनात एआरटीओ अभय इंदु शर्मा के अनुसार 19 जुलाई से शनिवार तक 1711 छोटे और बड़े वाहनों में श्रद्धालु किश्तवाड़ शहर से होते हुए गुलाबगढ़ (पाडर) के लिए गए। अठौली से सूचना है कि करीब पौने 14 हजार यात्री शनिवार दोपहर तक दर्शन कर चुके हैं। शनिवार को 327 वाहन किश्तवाड़ शहर से आगे बढ़े। इसमें बड़ी संख्या में मचैल माता के श्रद्धालु थे। यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। एआरटीओ के अनुसार पुलिस अधिकारियों से मिल कर वाहन चालकों के लिए कड़े निर्देश जारी खिए गए हैं। रात में किसी को भी सफर करने की इजाजत नहीं है। इसके लिए कई जगह नाका लगाया गया है।