फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोरडी नाले के तेज उफान में फंसे चार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर जिले में तेज बारिश बुधवार को राहत के साथ आफत लेकर आई। घोरडी नाले के तेज उफान में दो बच्चों के साथ दो महिलाएं फंस गईं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर सभी की जान बचाई।
विज्ञापन

जिले के ज्यादातर इलाकों में तेज बारिश जारी थी। इस बीच दो महिलाएं दो बच्चों के साथ घोरडी नाला पार करने लगीं, तभी अचानक नाले का जलस्तर बढ़ गया, जिसमें सभी फंस गए। स्थानीय लोगों को जब इसका पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर चारों को नाले से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
उधमपुर शहर में भी तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। शहर की सड़कें और गलियां दोपहर तक बारिश के पानी से भरी नजर आईं। शहर के विभिन्न हिस्सों में जल निकासी न होने पर पानी दुकानों व घरों में पहुंच गया। इसके अलावा सड़कों पर जमा पानी लोगों को परेेेशानियों में डाले रखा। बारिश के दौरान दोपहर तक बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा और ग्राहकों के न पहुंचने कारण दुकानदारों के चेहरे मायूस रहे। दोपहर के बाद बारिश बंद होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एयर फोर्स के मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शाम तक 45.6 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें