फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक को भी घुरडू से पार करना पड़ा दरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/ बनी। बनी तहसील के दूरदराज के इलाके आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। बरमौता, रौलका, दौलका, गट, अला समेत दर्जनों अन्य गांव की एक हजार आबादी के लिए आज भी मुसीबत है कि उन्हें पारंपरिक घुरडू की मदद से सेवा दरिया को पार कर लोआंग की ओर जाना पड़ता है। मंगलवार को क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे बनी विधायक भी घुरडू की मदद से ही सेवा दरिया को पार करते नजर आए।
विज्ञापन

बरसात के दिन हों तो सेवा दरिया का उफान देखकर कोई भी घबरा जाए, लेकिन लोगों के लिए अब यह आम बात हो चुकी है। स्कूली बच्चों से लेकर गांव के बड़े बुजुर्ग भी इसी घुरडू की मदद से लोआंग की ओर जाते हैं। लोगों ने बताया कि उन्हें पहाड़ी से उतरकर लोआंग जाने में मात्र 45 मिनट लगते हैं, जबकि बनी की ओर बिना सेवा दरिया पार किए जाना हो तो दो घंटे से भी अधिक का सफर है। ऐसे में पिछले डेढ़ दशक से लोग बरुंड में घुरडू की जगह पक्का पुल बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार तो लोगों की जान पर बन आती है। बच्चों के साथ सेवा दरिया को पार करने में भी डर लगता है। बरसात के दो महीने तो लोग इस ओर जाने से भी डरते हैं और यदि किसी को लोआंग जाना हो तो घंटों का सफर तय करना पड़ता है।

दिक्कत समझते हैं, तो तीन साल में क्यों नहीं बनवा पाए पुल
क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे बनी के विधायक ने अपनी पूर्ववर्ती विधायकों की तरह ही कहा कि वे लोगों की दिक्कत को समझते हैं और बरुंड में पुल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत भी हैं। विधायक ने कहा कि सरकार से इस बारे में कई बार मांग भी की गई है। विधायक ने बताया कि बनी में सामुदायिक भवन के लिए आई राशि भूमि उपलब्ध न होने की वजह से इस्तेमाल नहीं हो पाई है। ऐसे में सामुदायिक भवन की जगह बड़ी आबादी को फायदा पहुंचाने वाले इस पुल का जल्द निर्माण करवाने की कोशिश की जाएगी। विधायक ने बताया कि पुल की अनुमानित लागत 49 लाख है, जिसे लेकर सरकार और विभागों से बात चल रही है।
विज्ञापन


18 लाख की लागत से दूरदराज के गांव में विकास कार्यों को हरी झंडी
कठुआ। बनी के विधायक जीवनलाल मंगलवार को बनी विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज गांवों गट, अला और बाड़ी का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने 18 लाख की राशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए जारी करने की घोषणा की। लोगों ने विधायक को बताया कि क्षेत्र में आज भी बिजली की सप्लाई लकड़ी के खंभों के माध्यम से होती है। जरा सा मौसम खराब होने पर कई कई दिनों तक बिजली बहाल नहीं हो पाती। उन्होंने मांग रखी की पुराने ढर्रे पर चल रहे बिजली तंत्र को बदलना चाहिए। लोगों ने बताया कि पेयजल सप्लाई की भी क्षेत्र में दिक्कत है। कई जगह पीएचई लाइन खराब हो चुकी है जिसे बदलवाना चाहिए। बहाल करना चाहिए। विधायक ने गट, अला और बाड़ी गांव में विभिन्न विकास कार्यों के लिए छह-छह लाख की राशि जारी करने की घोषणा की। विधायक ने बाड़ी में सामुदायिक शौचालय का भी उद्घाटन किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें