जम्मू (ब्यूरो)। विश्व बुजुर्ग जागरूकता दिवस के संबंध में हेल्प एज इंडिया ने बुधवार को बुजुर्गों से बर्ताव के प्रति राष्ट्रव्यापी रिपोर्ट को जारी किया। भाजपा के एमएलसी विक्रम रंधावा ने हेल्प एज इंडिया के जम्मू कार्यालय में रिपोर्ट को जारी किया। इस अवसर पर रंधावा ने हेल्प एज इंडिया के कार्यों को भी सराहा। इस अवसर पर बताया गया कि हेल्प एज इंडिया फिजियोथैरेपी सेंटर के अलावा बुजुर्गों के लिए मोबाइल मेडिकेयर यूनिट भी चला रही है।