फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
महेशपुरा फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार आटो की चपेट में आने से नाबालिग छात्रा की मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह में रखवाया। वहीं पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर आरोपी आटो चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बख्शी नगर पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ने वाले महेशपुरा चौक पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार आटो ने गुलनाज (15) निवासी माहौर को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में किशोरी बुरी तरह जख्मी हो गई। गंभीर अवस्था में छात्रा को आटो चालक ने ही अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज से पहले ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। घबराए आटो चालक को जैसे ही यह बात पता चली वह अस्पताल से फरार हो गया। वहीं पुलिस की ओर से केस दर्ज कर आरोपी आटो चालक की तलाश में अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं पुलिस की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह में रखा गया है। मृतका छात्रा के परिवार वालों को घटना के बारे में जानकारी भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें