फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुशाला राख, सात मवेशी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। मंजाकोट इलाके में संदिग्ध परस्थितियों में आग लगने से एक किसान के सात मवेशियों की झुलस कर मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंजाकोट निवासी मोहम्मद आसिफ सोमवार को अपने घर पर सो रहा था। आग की सूचना मिलते ही वह पशुशाला की ओर भागा। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास किया। मगर भीषण आग में किसान के सात मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई। पीड़ित किसान ने जिला प्रशासन से मदद की अपील करते हुए कहा कि वह सड़क पर आ गया है। परिवार के पालन पोसन का यही एक मात्र सहारा था। बच्चों को दो समय की रोटी का आसरा भी नहीं रहा। ग्रामीणों ने डीसी पीड़ित को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें