फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल का दर्जा नहीं बढ़ने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के मेंढर सब डिवीजन के हाई स्कूल पठानातीर का दर्जा नहीं बढ़ाने पर लोगों में आक्रोश बरकरार है। आश्वासन के बावजूद कोई कदम नहीं उठाने पर लगातार तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान उन्होंने स्कूल के बाहर धरना देकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष एक महीने से अधिक समय तक स्कूल का दर्जा बढ़ाने के लिए आंदोलन किया था। उस समय क्षेत्र के विधायक ने तहसील प्रशासन के अधिकारियों के साथ गांव में पहुंच कर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया था। मगर अभी तक स्थिति जस के तस है। उन्होंने कहा चेतावनी देते हुए कहा कि हाई स्कूल को अपग्रेड नहीं किया तो फिर से आंदोलन शुरू कर देंगे। सनद रहे कि पठानातीर और आसपास के आधा दर्जन गांवों के बच्चे आगे की पढ़ाई के लिए हर दिन दस किलोमीटर दूर हायर सेकेंडरी स्कूल सलवा जाने को मजबूर हैं। समस्या के कारण क्षेत्र की कई लड़कियां दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें