जम्मू। जिले के तीन इंस्पेक्टरों और आठ सब इंस्पेक्टरों को तबादला किया गया है। गाडीगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी एसआई गुरपाल सिंह को मीरां साहिब पुलिस स्टेशन का एसएचओ बनाया गया है। मीरां साहिब के इंस्पेक्टर अजित सिंह को जिला पुलिस लाइन भेजा गया है। झज्जर कोटली के थानेदार संजीव गुप्ता को अखनूर का एसएचओ लगाया गया है।
इंस्पेक्टर मोहम्मद शौकत को झज्जर कोटली का एसएचओ लगाया गया है। सब इंस्पेक्टर एचएम गिरी को गाडीगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी, मोहम्मद अशरफ को गुज्जर नगर चौकी प्रभारी, जहीर मुश्ताक को बस स्टैंड पुलिस स्टेशन, दीपक ठाकुर को सैनिक कालोनी पुलिस चौकी, ठाकुर दत को पौनी चक, पंकज सिंह को जीएमसी चौकी और सुमित मगोत्रा को जिला पुलिस लाइन भेज दिया गया है।