अखनूर। म्यूनिसिपल कमेटी (एमसी) ने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान कमेटी के दस्ते ने बस स्टैंड, मुख्य चौक व फव्वारा चौक पर अवैध रूप से लगी रेहड़ियों व दुकानदारों की तरफ से फुटपाथों पर किया गया अतिक्रमण हटाया। इस दौरान करीब दस किलो पालीथिन भी जब्त की गई और दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि अगर फुटपाथ पर अतिक्रमण किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बे में आम जनता को आवाजाही में दिक्कतें होती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया रेहड़ी फड़ी को हटाने और तोड़फोड़ करने की बजाए उनके लिए स्थान निर्धारित कर दिया जाए। ब्यूरो