फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरईटी शिक्षकों ने शुरू की क्रमिक भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सातवें वेतन आयोग का लाभ देने करने व अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग मांग पर आरईटी शिक्षकों ने सोमवार को शहीद भगत सिंह पार्क में क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की। इस दौरान सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज तक उन्हें सातवें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर आरईटी टीचर्स फोरम के बैनर तले आरईटी शिक्षकों ने सोमवार सुबह करीब नौ बजे शहीद भगत सिंह पार्क में क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान आरईटी शिक्षकों ने कहा कि सातवें वेतन आयोग को लागू किए एक वर्ष से अधिक समय हो गया, लेकिन सर्व शिक्षा अभियान के तहत नियुक्त आरईटी शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग का अभी तक लाभ नहीं दिया गया है। हजारों आरईटी शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कई महीनों से आरईटी शिक्षक सातवें वेतन आयोग के लाभ की मांग को शिक्षा विभाग और सरकार के सामने रखते आ रहे हैं, लेकिन कोई भी मांग को पूरा नहीं कर रहा है। इसके अलावा वेतन को डी-लिंक करने की मांग को भी किसी ने पूरा नहीं किया है। लंबित मांगें पूरी करवाने के लिए आरईटी शिक्षक वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन कोई भी मांगों को गंभीरता से लेकर कुुछ नहीं कर रहा है। पिछले कुुछ दिनों से आरईटी शिक्षक मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने उनकी परेशानी को दूर नहीं किया है। मजबूर होकर अब सभी को भूख हड़ताल करनी पड़ रही है। जब तक मांग को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें