फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पटवारी, इस सूझबूझ से हुआ खुलासा

विज्ञापन
रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के सलाथिया चौक इलाके में वीरवार रात को जम्मू से आई विजिलेंस की टीम ने कशीराह इलाके में नियुक्त पटवारी अनीम शर्मा को 1 लाख 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम पटवारी को अपने साथ जम्मू ले गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अनीम शर्मा निवासी कल्लर उधमपुर लंबे समय से शहर के साथ लगते कशीराह इलाके में नियुक्त था और एक विवादित खेत के मामले में सुदेश कुमार से तीन लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। सुदेश के खेत को किसी विवाद के चलते किसी और ने अपने नाम करवा लिया था।

पटवारी वापस खेत उसे दिलाने के लिए मोटी रकम रिश्वत के रूप में मांग रहा था। परेशान होकर इसकी शिकायत सुदेश ने विजिलेंस से की। इसी आधार पर वीरवार की रात करीब नौ बजे सुदेश ने 1 लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत देने के लिए पटवारी अनीम को सलाथिया चौक पर बुलाया।
विज्ञापन


वहीं पास में विजिलेंस की टीम भी मौजूद थी। जब सुदेश ने अनीम को रुपये दिए तो विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेने के आरोप में अनीम को गिरफ्तार कर लिया। जम्मू से आई टीम पटवारी को आगे की जांच के लिए अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें