जम्मू। केंद्रीय वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा वीरवार को श्रीनगर पहुंचेंगे। यह उनका पांचवां दौरा होगा। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय वार्ताकार विभिन्न संगठनों से मुलाकात करने के साथ ही कुछ अलगाववादियों से बातचीत की भी पहल कर सकते हैं। अपने पिछले दौरे में वे दक्षिणी तथा उत्तरी कश्मीर में लोगों से मिलकर समस्याओं की जानकारी हासिल की थी।