फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सोमवार को पोलियो उन्मूलन अभियान के पहले चरण के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने घर-घर पहुंच कर बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक पिला कर 94.04 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार बुधवार को तीसरे दिन घर-घर पहुंच कर 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पहले चरण में पहले दिन रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 540 बूथों पर 58434 बच्चों को जिंदगी की दो बूंद पिलाई थी, जो निर्धारित लक्ष्य का 66.65 प्रतिशत था। सोमवार को दूसरे दिन इस अभियान को स्वास्थ्य विभाग के 2100 से ज्यादा कर्मचारियों ने जारी रखा। कर्मचारियों ने जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में घर-घर पहुंच कर बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी चीफ मेडिकल आफिसर डा. संतोष के अनुसार अभियान के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग ने 27.39 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। दो दिन में 94.04 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। मंगलवार को भी कर्मचारी घर-घर पहुंचकर बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाएंगे और हरसंभव 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि दो दिन के अंदर जिले में 82439 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिला दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें