जम्मू। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जम्मू पुलिस ने कुल 16 वाहनों को जब्त किया है। ये कार्रवाई पुलिस चौकी पौनीचक, ज्यौड़ियां, चट्ठा और पुलिस चौकी फ्लायं मंडाल के अतंर्गत की गई।
जिले के ग्रामीण जोन में पुलिस चौकी पौनीचक में पुलिस ने एक ट्रैक्टर और एक टिपर को जब्त किया। वहीं ज्यौडियां में चार वाहन जब्त किए जिसमें तीन ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी शामिल हैं। वहीं चट्ठा ने पांच वाहनों को जब्त किया गया। इसमें एक ट्रैक्टर ट्राली, तीन डंपर, एक टिपर जब्त किया गया है। वहीं पुलिस चौकी फ्लायं मंडाल ने तीन वाहनों को जब्त किया। इसमें एक डंपर और दो ट्रैक्टर शामिल है। ब्यूरो