रियासी। जिले शनिवार का दिन कुछ राहत भरा रहा है। जिले के चार स्वास्थ्य ब्लॉकों से सिर्फ कोरोना संक्रमण के सिर्फ 16 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 66 लोग महामारी को हराने में कामयाब रहे हैं। जिन्हें होम आइसोलेशन से बाहर दिया गया है।
जिले में मौजूदा समय में 706 मामले सक्रिय हैं। शनिवार को ब्लॉक पौनी में सब से ज्यादा आठ मामले मिले हैं। तहसील में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। रोजाना 10 के करीब मामले आ रहे हैं। शनिवार को ब्लॉक कटड़ा से तीन, माहौर से तीन और रियासी में सिर्फ दो नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन लोगों से बेवजह घरों से बाहर नहीं आने की अपील कर रहा है। इस के साथ ही सभी को बीमारी के लक्षण नहीं छिपाने के लिए भी कहा गया है। हल्के लक्षण दिखने पर होम आइसोलेशन की सलाह दी जा रही है।