फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के डसने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। दडुई गांव में एक महिला को सांप ने डस लिया। उसे गंभीर अवस्था में जम्मू ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम दडुई निवासी राधू देवी पत्नी छज्जू सिंह घर में बने पूजा के कमरे में पूजा के लिए धूप बत्ती करने गई थी। जैसे ही राधू ने अगरबत्ती उठाई तो वहां एक सांप बैठा था। उसने उसे डस लिया। महिला ने शोर मचाया तो परिजन उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें