विजयपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग ठंडी खुई क्षेत्र में शुक्रवार की रात को कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों को विजयपुर सरकारी एक्सीडेंट हॉस्पिटल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को वहां से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घायलों की पहचान सुमन देवी (60) पत्नी गोपाल दास, रीतिका (14) पुत्री ज्योति प्रकाश और अनन्या (12) पुत्री राकेश सभी निवासी जम्मू के रूप में की गई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ब्यूरो