आरएस पुरा। आरएस पुरा के गांव बनोटा स्थित पीर बाबा मलंग शाह की याद में विशाल दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें नामी पहलवानों ने हिस्सा लेकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
पहली माली के लिए गुरदासपुर के तलविंदर और मलेरकोटला के गनी बीच मुकाबला हुआ। दोनों की कुश्ती काफी रोमांचक रही। मुकाबला बराबरी पर रही। वहीं दूसरी माली के लिए आरएस पुरा के काका और जम्मू के बब्बू बीच हुआ। इस मुकाबले का भी कोई नतीजा नहीं निकला। दोनों पहलवानों ने बराबर का दाव लगाया। अंत में विजेता पहलवानों को दंगल कमेटी के सदस्यों ने पुरस्कृत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस नेता करण भगत तथा विशेष अतिथि जवाहर सिंह थे।
इन्होंने दंगल की शुरुआत करवाई और युवाओं से अपील की कि वे नशे की बुरी आदतों से दूर रहें। इस मौके पर दंगल कमेटी के प्रधान जनक राज, बाबा व्यास, विजय कुमार, गारा राम, पम्मा कुमार सहित आदि लोग भी मौजूद थे।