जम्मू क्लस्टर विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया जारी है। अब तक 2477 दाखिले हो चुके हैं। विवि में आठवें दिन कुल 237 दाखिले हुए। क्लस्टर विश्वविद्यालय के तहत आने वाले चार कॉलेजों में मेरिट के आधार पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है।
कॉलेजों में करीब 5500 सीटों पर नामांकन किया जाना है। शुक्रवार को प्रवेश प्रक्रिया के आठवें दिन कुल 500 विद्यार्थियों को यानी रैंक 3501 से 4000 वाले को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया। इसमें से 237 विद्यार्थी दाखिला लेने पहुंचे। काउंसिलिंग दो शिफ्ट में हुई। महिला कॉलेज गांधीनगर में 76, जीजीएम साइंस कॉलेज में 59, एमएएम कॉलेज में 37 और एसपीएमआर कॉलेज में 65 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ है।
क्लस्टर विश्वविद्यालय में अब तक 2247 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। काउंसिलिंग की प्रक्रिया गांधीनगर कॉलेज में चल रही है।
विश्वविद्यालय ने 5500 सीटों पर दाखिले के लिए आठ हजार रैंक तक उम्मीदवारों की सूची जारी की है। काउंसिलिंग की प्रक्रिया 16 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद भी अगर सीटें बचती हैं तो उसके लिए काउंसिलिंग शेड्यूल का दूसरा राउंड हो सकता है।
अब तक हुए इतने दाखिले
कॉलेज दाखिले
महिला कॉलेज गांधीनगर 893
जीजीएम साइंस कॉलेज 730
एसपीएमआर कॉलेज 491
एमएएम कॉलेज 363
अब तक कुल दाखिले 2477