फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लैड पंचायत के गांव में दो बिजली के ट्रांसर्फामर अपग्रेड करने पर ग्रामीणो को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। स्लैड में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग पर बार-बार हुए प्रदर्शन के बाद आखिरकार ग्रिड स्टेशन में दो तत्काल दो ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड किया गया। गांव में 100 केवी के स्थान पर 250 व 250 के स्थान पर 400 केवी के नए ट्रांसफार्मर लगाए गए। इसका सरपंच प्रताप सिंह व दर्शना देवी ने सोमवार को उद्घाटन कर दिया।
विज्ञापन

दोनों पंचायतों के सरपंचों ने कहा कि कम वोल्टेज के चलते ग्रामीणों को सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं होने पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बैक टू विलेज कार्यक्रम के दौरान पहुंचे अधिकारियों को भी इस समस्या से अवगत करवाया गया था। उसके बाद बिजली विभाग हरकत में आते हुए दो ट्रांसफार्मर अपग्रेड किए गए। इससे कुछ हद तक ग्रामीणों को राहत मिलेगी। ग्रामीणों के मुताबिक जब तक ग्रिड स्टेशन में दस एमबीए का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जाता, तब तक क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पडे़गा। बिजली विभाग के मुख्य अभियंता की ओर से आश्वासन दिया गया और उम्मीद जताई कि शीघ्र ही दस एमबीए का ट्रांसर्फामर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें