फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पिछले कुछ दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से सोमवार शाम हुई तेज बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। इसके अलावा मौसम भी सुहावना हो गया है। दिनभर जहां पारा 40 को पार करता नजर आया, वहीं शाम चार बजे के बाद आसमान में काली घटाएं छा गईं। देखते ही देखते मैदानी इलाकों को आंधी ने अपने आगोश में ले लिया। धूल भरी तेज आंधी से लगभग दो घंटे तक सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शाम छह बजे के बाद काली घटाएं बरसने लगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकांश मैदानी इलाकों में लगभग एक घंटे तक झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा, तो वहीं कुछ छेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई है। इससे तपती धरती में फसल की सिंचाई की आस लगाए बैठे किसानों को बड़ी राहत मिली है। किसान और लोग काफी खुश हैं, उन्हें गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें