फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचई डेलीवेजरों का धरना प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बकाया वेतन और अन्य लंबित मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पीएचई डेलीवेजरों में रोष बरकरार है। उन्होंने सोमवार को भी पीएचई सबडिवीजन कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। वहीं, सरकार और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

यूनियन के सदस्य शिव नारायण सिंह ने बताया कि सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। पिछले पांच साल से ज्यादा का बकाया वेतन सरकार को जारी करना होगा। वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं। परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है। इसके लिए सरकार और विभाग जिम्मेदार है। उन्होंने चेतावनी दी कि उनके सब्र का इम्तिहान न लिया जाए नहीं तो वह आंदोलन को और तेज करने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी विभाग व सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें