डयोडी नाले से व्यक्ति का शव बरामद
चिनैनी। डयोडी नाले से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार सुबह लोग जब हाईवे से गुजर रहे थे तब उन्हें डयोडी नाले पर शव दिखाई दिया। इसे बाद उन्होंने आसपास के लोगों और पुलिस को बताया। पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई। उसकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच में बताई जा रही है। इस बारे में केस दर्ज कर लिया गया है।