फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीयू में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन जारी, छह जुलाई को विश्वविद्यालय की तरफ से जारी होगा मेरिट सूची

Mon, 01 Jul 2019 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय में यूजी व पीजी के विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। अब तक दो हजार के करीब विद्यार्थी 1465 सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन क रवाने की अंतिम तिथि पांच जुलाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि रजिस्ट्रेशन के आखिरी दिन तक तीन हजार के करीब तक रजिस्ट्रेशन हो सकती है।
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छह जुलाई को विश्वविद्यालय मेरिट सूची जारी करेगा। जिसके बाद विद्यार्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। काउंसलिंग केवल रजिस्ट्रर विद्यार्थियों की ही होगी। इस बार विश्वविद्यालय के विभिन्न यूजी कोर्सों के लिए कुल 375, पीजी कोर्सों के लिए 770, पीएचडी प्रोग्रामों के लिए 70 और डिप्लोमा कोर्सों के लिए 250 सीटें हैं।

गौरतलब है कि 21 जून को विश्वविद्यालय ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी कामन एंट्रेंस टेस्ट (सीयूसीईटी) का परिणाम घोषित किया था और 10 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन


सेमेस्टर छह के नतीजों के बाद होगा जेयू में दाखिला शुरू
जम्मू विश्वविद्यालय अपनी दाखिला प्रक्रि या सेमेस्टर छह के नतीजे जारी होने के बाद शुरू करेगा। जानकारी के अनुसार 4 जुलाई को सेमेस्टर छह के नतीजे घोषित हो सकते हैं। जिसके बाद जेयू में दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। प्रवेश क्वालीफाइंग परीक्षा के साथ ही जम्मू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा(जेयूईटी) के स्कोर के आधार पर होगें। जिसके लिए आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें