फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी को लेकर कालाकोट में बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजोरी। कालाकोट के सियाल में पशुओं से लदे ट्रक को लोगों ने पकड़ लिया। जब उसमें देखा तो सात पशु मृत पाए गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चार घंटे तक जाम लगाया। ट्रक में कुल 15 पशु लादे गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोगों ने ट्रक में लदे पशुओं की हालत देखी तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। इस बीच तस्कर मौके का लाभ उठाकर फरार हो गया जबकि ट्रक चालक फय्याज अहमद को लोगों ने पकड़ लिया। इतने में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद अन्य लोगों भी मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। पशुओं से भरा ट्रक पुलिस कालाकोट थाने ले आई और लोग भी थाने के बाहर जमा होते गए। वाहन में मृत पशुओं की सूचना मिलते ही कालाकोट बाजार के दुकानदार व आम लोग भी इस प्रदर्शन में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने बाजार बंद करने के साथ ही वाहनों की आवाजाही को भी ठप कर दी गई। गुस्साए लोगों का कहना था कि पशुओं की तस्करी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस प्रशासन के ढीले रवैया के चलते ही तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि क्षेत्र में पशु तस्करी के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन तस्करों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने एडीसी, तहसीलदार और थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी कर दी। उग्र प्रदर्शन को देखते हुए धर्मसाल से भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगा लिया गया। पुलिस ने करीब दो घंटे के बाद आरोपी शाहीन को गिरफ्तार कर लिया। उसके भाई और पिता की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों को तस्करों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें