फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। राज्य तथा केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के बडे़-बडे़ दावे कर रही हैं, मगर हकीकत दावों से कोसों दूर है। सरकारी अस्पतालों में इलाज करवाने में ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी का नतीजा रहा है शुक्रवार को एक महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया।
विज्ञापन

खौड़ उपजिले के गांव फुकबाड़ी निवासी महिला अंजू देवी पत्नी नछत्तर सिंह को डिलीवरी होने वाली थी। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने महिला को दोपहर को पीएचसी परगवाल लाया। यहां पर महिला विशेषज्ञ डाक्टर नहीं होने पर मौके पर दांतों के डाक्टर पुष्पिंदर ने उसे अखनूर उपजिला अस्पताल में रेफर कर दिया। परगवाल पीएचसी से रवाना होने के बाद महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें