फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरी पानी की चोरी पर भड़के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावती क्षेत्र के अंतिम छोर तक नहरी पानी नहीं पहुंचने के कारण किसानों में रोष है। वहीं, कई स्थानों पर नहरी पानी की चोरी होने पर बुधवार को किसानों के सब्र का बांध टूट गया। बासपुर पंचायत के सरपंच सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों ने धान की रोपाई करने पर नहरी पानी की सुचारु आपूर्ति नहीं होने पर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, पानी की चोरी रोकने की मांग उठाई, ताकि समय पर धान की रोपाई के लिए खेतों को तैयार कर सकें। शिवसेना बाला साहिब ठाकरे के आरएस पुरा इकाई के प्रधान संजीव शर्मा ने कहाकि इन दिनों अधिक गर्मी के चलते अधिक बिजली कटौती जारी है। इस कारण किसान नहरी पानी पर निर्भर हैं, मगर पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष नहरों की सफाई करवाई जाती है मगर सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों की जरूरत के हिसाव से अंतिम छोर तक पानी नहीं मिल रहा है। अगर कहीं पानी आता है तो लोग नहरें काट कर पानी की चोरी कर रहे हैं, जिससे अन्य किसानों को परेशानी हो रही है। इस दोरान बासपुर पंचायत के कई पंचों सहित नंबरदार थोडू राम, चौधरी सुखदीप सिंह, रतन लाल, महेश चंद्र, दीपक सिंह व सोहन लाल सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें