अरनिया। अडलेहड़ गांव स्थित कोटला को जाने वाले रास्ते में पड़ने वाली नहर पर बनाई गई पुलिया टूट गई है। इससे गांव कोटला अदलेहड़ के किसानों का उनके खेतों से संपर्क भंग हो गया है। सामने रोपाई और बोआई का समय है, लेकिन रास्ता नहीं होने से किसान परेशान हैं।
किसान आशु सैनी, मोहिंदर कुमार, रमेश कुमार, पवन लोरिया, पाला राम आदि ने बताया कि डी-15 नामक इस नहर पर करीब पांच दशक पहले लोगों और स्थानीय किसानों को अपने खेतों में जाने के लिए पुलिया बनाई गई थी। लेकिन यह अब ओवरलोड गाड़ी के गुजरने के कारण टूट गई है। इसका भारी नुकसान किसानों को झेलना पड़ रहा है। इस समय धान की फसल लगाने का काम सामने है। किसानों को ट्रैक्टर के साथ फसल की बुआई करवानी होती है, जिसको लेकर किसानों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। किसानों ने अपील की है कि जल्द से जल्द पुली के निर्माण कार्य को शुरू किया जाए ताकि किसान अपनी फसल सही समय पर लगा सकें।
सर-खबर सम्बन्धी तीन फोटो भेज दिए हैं