फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव भक्तों के लिए श्रीअमरनाथजी यात्रा मोबाइल एप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव भक्तों के लिए ‘श्री अमरनाथजी यात्रा’ मोबाइल एप
विज्ञापन

लाइव ट्रैकिंग के साथ यात्रा संबंधी मिलेंगी कई महत्वपूर्ण जानकारियां
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शिव भक्तों के लिए ‘श्री अमरनाथजी यात्रा’ मोबाइल एप शुरू की गई है। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की ओर से शुरू इस एप के माध्यम से यात्रियों को लाइव ट्रैकिंग के साथ कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकेंगी। यात्री परमिट नंबर से एप लॉगइन होगी।
बोर्ड के प्रवक्ता के अनुसार नेशनल ई गवर्नेंस डिवीजन (एनईजीडी) इलेक्ट्रानिक मंत्रालय, सूचना टेक्नोलॉजी (एमईएलटीवाई), भारत सरकार की ओर से डिजाइन और विकसित इस एप में श्राइन क्षेत्र की सुविधाओं, यात्रा योजना, मौसम संबंधी जानकारी, क्या करें और क्या न करें, हेल्थ एडवाइजरी, कैसे यात्रा करें, सूचनाएं व टिप्स, सामान्य सूचनाएं, आनलाइन हेली टिकट बुकिंग के लिए लिंक्स आदि शामिल हैं। इसके अलावा एसओएस काल अलर्ट सिस्टम, लाइव ट्रैकिंग और पुश नोटिफिकेशन एप मुख्य विशेषताएं रहेंगी। यात्री परमिट से एप लॉगइन होने के साथ यात्री को लाइव ट्रैकिंग के बारे में मोबाइल पर जानकारी मिल सकेगी। इससे वह अपनी यात्रा को सुखद और आरामदायक बना सकते हैं। इससे एप को इस्तेमाल कर रहे यात्रियों को आसानी से ढूंढ लिया जाएगा। गूगल प्ले स्टोर से यात्री इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं। यह ‘श्री अमरनाथजी यात्रा’ नाम से उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को मिलेंगे टोकन
जम्मू। इस साल रेलवे स्टेशन के पास स्थित क्रांति होटल के लॉन से अमरनाथ यात्रियों को टोकन मिलेंगे। इस टोकन के आधार पर शिव भक्तों का ऑन स्पॉट पंजीकरण किया जाएगा। जम्मू में सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम, राम मंदिर पुरानी मंडी आदि स्थानों पर ऑन स्पॉट पंजीकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आधार शिविर भगवती नगर में तैयारियां लगभग मुकम्मल हो गई हैं। यहां से 30 जून को पहला जत्था रवाना होगा, जो अगले दिन औपचारिक तौर पर पारंपरिक पहलगाम और बालटाल ट्रैक से पवित्र गुफा के लिए आगे बढ़ेगा। दोनों यात्रा ट्रैक पर प्रतिदिन 7500-7500 यात्रियों को जाने की इजाजत होगी। इसमें निर्धारित तिथि और रूट के मुताबिक ही यात्रियों को आगे भेजा जाएगा। यात्रा परमिट तिथि से पहले आने वाले यात्रियों को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें