फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक ने दिखाई ईमानदारी, पर्यटक के 10 लाख लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। दक्षिणी कश्मीर के अहरबल वाटरफॉल पर एक पर्यटक के खो गए बैग में मौजूद लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के गहने व नकदी तथा तीन फोन एक सूमो ड्राइवर ने लौटा दिए। शोपियां जिले के चालक तारिक अहमद नायकू ने यह ईमानदारी दिखाई है। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चालक की ईमानदारी पर उसकी प्रशंसा की है।
विज्ञापन

पर्यटक गुलाम मोहम्मद परिवार के साथ शुक्रवार को अहरबल गए थे। इस दौरान उनका रुपयों, गहनों व मोबाइल से भरा बैग गिर गया। इस दौरान चालक तारिक उधर से लौट रहा था। उसने बैग गिरा देखा तो उसे उठा लिया। फिर वह बैग लेकर अहरबल गया ताकि उसे उसके मालिक तक सौंप दिया जाए। इस दौरान वह मोबाइल पर फोन आने का इंतजार करता रहा, लेकिन फोन नहीं आया। सोमवार को पता लगने पर उसने बैग पर्यटक को लौटा दी। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने उसकी ईमानदारी की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें