जम्मू। जेएंडके स्टेट पैरामेडिकल काउंसिल के झंडे तले रविवार को रियासत में पैरा मेडिकल की परीक्षा आयोजित हुई। राज्य भर में विभिन्न स्ट्रीम में हुई परीक्षा में कुल मिलाकर 13200 उम्मीदवार बैठे। जम्मू संभाग में करीब 4300 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। जेएंडके स्टेट पैरा मेडिकल काउंसिल गर्वनमेंट मेडिकल कालेज जम्मू के परीक्षा कंट्रोलर डा. (प्रोफेसर) एएस भाटिया के अनुसार जम्मू संभाग में जम्मू, राजोरी, पुंछ, उधमपुर, कठुआ, डोडा और किश्तवाड़ में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। जीएमसी की प्रिंसिपल और डीन एवं काउंसिल की वाइस प्रेजिडेंट डॉ. सुनंदा रैना, परीक्षा कंट्रोलर डॉ. (प्रोफेसर) एएस भाटिया और रजिस्ट्रार डॉ. संदीप सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।